फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक सिकठी पूरी तरह से लॉक, मुबारकपुर से संपर्क कटा

विज्ञापन
नयापुरा सिकठी में बाहर निकलते युवक को रोकती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दो नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सठियांव ब्लाक के चकसिकठी गांव को पूरी तरह से लॉक कर दिया है। यहां तक कि मुबारकपुर कस्बे से भी गांव का संपर्क पूरी तरह से काट दिया गया है। गांव मुबारकपुर कस्बे से सटा है। गांव से न तो कोई बाहर जायेगा और न ही बाहर से कोई अंदर ही आयेगा।
विज्ञापन

मुबारकपुर क्षेत्र का चकसिकठी गांव से ही जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने का क्रम शुरू हुआ था। शुरूआत में जो आंध्रप्रदेश, तेलंगाना व गाजियाबाद से आये तीन जमाती पॉजीटिव मिले थे वे तीनों इसी गांव की मस्जिद में ठहरे थे। वहीं इनके संपर्क में आया गांव का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजीटिव मिला था। इसके बाद से ही चकसिकठी गांव ही नहीं बल्कि पूरा मुबारकपुर कस्बा ही संदिग्धों की श्रेणी में आ गया। जिला प्रशासन ने मुबाकरपुर कस्बे की सीमाओं को सील करा कर सर्वे की कवायद शुरू करा दिया। वहीं अब गांव के पॉजीटिव मिले व्यक्ति के पुत्र व पुत्री की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आ गई है। यह अलग बात है कि चौथे पॉजीटिव की पत्नी व परिवार के दो अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। दो नये पॉजिटिव केस आने के बाद जिला प्रशासन ने चकसिकठी गांव को पूरी तरह से लॉक कर दिया है। मुबारकपुर कस्बे से ही इस गांव का संपर्क काट दिया गया है। गांव से न तो कोई बाहर निकल सकता है ही कोई बाहरी व्यक्ति ही गांव में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें