आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीणों को भी सेनेटाइज कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामों में स्थित परिषदीय विद्यालयों को भी सेनेटाइज करने का फरमान जारी हो गया है। ग्राम प्रधान को स्कूलों के सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं बीईओ सेनेटाइजेशन के कार्य निगरानी करेंगे।
प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी/डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि स्कूल खोलने को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है लेकिन स्कूल भवनों को सैनिटाइज कराने का निर्देश शासन से मिला है। इसके तहत सभी ग्राम प्रधानों को अपने गांव में स्थित जूनियर व प्राइमरी स्कूलों को सप्ताह में दो दिन सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया गया है। प्रधानों की यह जिम्मेदारी है कि गांव के साथ ही स्कूलों को भी सैनिटाइज कराये। इसके साथ ही बीईओ को सैनिटाइजेशन कार्य के निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।