फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान पोखरे से अवैध कब्जा हटे

Fri, 12 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाने के डुगडुगवा गांव में कब्रिस्तान की जमीन और सिधारी हाल्ट रेलवे से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित पोखरे पर अवैध कब्जा हटाने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ ने बताया कि ग्रामवासी जिस जमीन को कब्रिस्तान के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उसी जमीन को डुगडुगवा के ही एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से अपने नाम कराकर कब्जा कर लिया है। इसी प्रकार, सिधारी हाल्ट के पास पोखरे पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।

लोगों ने पोखरे से कब्जा हटाकर सुंदरीकरण की मांग की है। मौके पर राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के युवा प्रदेश अध्यक्ष नूरुलहुदा, खलील, खुर्शीद अहमद, जमालुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें