फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार से केक काटकर मनाया बर्थडे: बीच सड़क किया हुड़दंग, युवकों की शुरू हुई तलाश; एसपी बोले- होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 28 Jun 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: एक युवक तलवार लिए हुए हैं। जिससे दूसरा युवक हाथ से ले रहा है। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरु करा दी गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीच सड़क पर कार की बोनट पर तलवार से केक काटकर बर्थडे मनाना नवयुवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरु कर दी। युवकों को चिन्हित कर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे मना रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा कि बड़ी संख्या में युवक कार की बोनट पर केक रखकर एक-दूसरे के चेहरे पर केक लगाते हुए हुल्लड़बाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक युवक तलवार लिए हुए हैं। जिससे दूसरा युवक हाथ से ले रहा है। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरु करा दी गई है। 

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच बिलरियागंज एसओ को सौंपी गई है। जांच कर युवकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें