फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिला सलाहकार समिति की बैठक में सीडी रेशियो बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडी रेशियो बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के सीडी रेशियो की तुलना जनपद का सीडी रेशियो बढ़ाया जाए। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, दीनदयाल अंत्योदय योजना, और मत्स्य पालन योजना के तहत लंबित ऋण आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने को कहा। सीडी रेशियो बढ़ाए जाने से लोगों को आसानी से स्वरोजगार के लिए धन मिलेगी।
साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025-26 के भौतिक लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण और पंपलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जिला कृषि अधिकारी को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीरडीओ को बैंक प्रबंधकों और आवेदकों के साथ कार्यशाला आयोजित कर आवेदन संबंधी कमियों काे निवारण करने को कहा।
उन्होंने बैंकों में सीसीटीवी सक्रिय रखने और ग्राम स्तर पर क्रेडिट कार्ड कैंप लगाने, विशेष रूप से महिला व युवा उद्यमियों पर फोकस करने के निर्देश दिए।
एलडीएम ने बैंक प्रबंधकों को आईजीआरएस पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड की शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।
बैठक में सीडीओ परीक्षित खटाना, आरबीआई प्रतिनिधि, एलडीएम और संबंधित बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें