फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने लीगल एड क्लीनिक, पाकशाला, शौचालय और बाल बैरक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में लीगल एड क्लीनिक के रजिस्टर और सुझाव पेटिका की जांच की। जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बंदियों को सुझाव पेटिका के बारे में जागरूक करें। पाकशाला में स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, और मेनू (आलू-कद्दू सब्जी, उड़द दाल, चावल, रोटी) की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। शौचालय औसतन साफ और गर्मी से राहत के लिए पानी के घड़े रखे गए। मुलाकातियों के लिए शेड और बैठने की व्यवस्था भी पाई गई।
जेल अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि बाल बैरक में 54 बाल अपचारी हैं, जिनमें से 5 पेशी पर गए थे। निरीक्षण के बाद साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जहां बंदियों की समस्याएं सुनी गईं। उनके विधिक समाधान के लिए जेल अधिकारियों व लीगल एड डिफेंस काउंसिल को निर्देश दिए गए। बैठक में जेलर रामनरेश गौतम, डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल यादव संदीप कुमा, और पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें