फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सीजीपीए पाने वाले छात्रों को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

Sun, 29 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
रिजल्ट देख बढ़ी चेहरे की चमक
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित होने के बाद 10 सीजीपीए पाने वाले छात्र और छात्राओं के चेहरे की चमक बढ़ गई। वहीं, उनके अभिभावकों ने शुभेच्छुओं को खुशी में मिठाई बांटी। इस सफलता पर किसी ने मंदिर में जाकर दर्शन किया तो किसी ने होटलों और रेस्तराओं में परिवार के साथ भोजन कर खुशियां मनाईं। कई विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालयों में छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से रिजल्ट को लेकर परीक्षा में शामिल सभी छात्र बेचैन थे। छात्रों से ज्यादा परेशान तो उनके अभिभावक थे। अभिभावक अपने बच्चे का परीक्षाफल देखने के लिए काफी उतावले थे। दोपहर बाद जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ अभिभावक बच्चे को साथ लेकर विद्यालय पहुंच गए लेकिन रिजल्ट की साइट जाम होने के कारण रिजल्ट देखने में काफी विलंब लगा। रिजल्ट घोषित होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद साइट खुली, तब जाकर लोगों ने रिजल्ट देखा और चैन की सांस ली। वहीं पास छात्रों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं था। उनके चेहरे से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे आसमां पर उड़ रहे हों। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन को देख उनके शिक्षक काफी प्रसन्न थे। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया और आशीर्वचन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिन अभिभावकों के बच्चे 10 सीजीपीए में पास हुए थे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं ऐसे बच्चों के अभिभावकों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें