फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहासन की हत्या की हो सीबीआई जांच

Sun, 15 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मोतीपुर गांव के प्रधान एवं अधिवक्ता सिंहासन यादव की हत्या की सीबीआई जांच कराने और थाना फूंकने के मामले में निर्दोष फंसाए गए पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को समाप्त कर उन्हें जेल से तत्काल रिहा करने की मांग की। चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वे रविवार को मोतीपुर में सिहांसन यादव के परिवारवालों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात  कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिंहासन यादव की हत्या के पीछे गहरी साजिश है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस निर्दोष लोगों को फंसा रही है। बगैर महिला पुलिस के घरों में घुस कर उपद्रव करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सांसद मुलायम सिंह यहां झांकने तक नहीं आए।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मृत अधिवक्ता के परिवारवालों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके पूर्व रविवार की दोपहर वाजपेयी भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय के साथ महराजगंज कस्बे में पहुंचे और थाना फूंकने के आरोप में गिरफ्तार राजेश जायसवाल और धमेंद्र कुमार के परिवार वालों से मिलने के बाद थाने गए। वहां मौजूद कार्यवाहक प्रभारी वृजेश मौर्य से बेगुनाहों को न परेशान करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


वे सिंहासन यादव के घर भी गए। उनके भाई जयप्रकाश सहित अन्य लोगों को ढांढस बंधाया। मंडल कारागार में निरुद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे लखनऊ रवाना हो गए। प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें