फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जज सहित चार घरों से लाखों की चोरी

Wed, 24 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुबारकपुर पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए चोरों ने सोमवार की रात सीबीआई जज सहित चार घरों को खंगाल डाला। छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए चोर नकदी सहित लाखों के जेवरात ले उड़े। भोर में बच्चे को शौच कराने के लिए जगी महिला को घटना की जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया। एएसपी नगर ने डाग स्क्वाड टीम के साथ मौके का मुआयना किया। जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


गुजरपार गांव निवासी राधेश्याम पांडेय सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। इनका बेटा हरिनाथ पांडेय सीबीआई के लखनऊ कोर्ट में एडिशनल जज हैं। सोमवार की रात परिवार के लोग छत पर सोये थे। रात में चोर छत के दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में दाखिल हुए। आलमारी, बक्सा, अटैची का ताला तोड़कर 20 हजार और करीब लाखों के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए।

 इसके बाद चोर पड़ोसी साहब सिंह के घर से नगदी सहित लाखों के आभूषण, चंद्रप्रकाश सिंह के घर से 50 हजार आभूषण, असम रायफल्स के जवान द्वैषनारायण पांडेय के घर से नकदी और आभूषण ले उड़े। भोर में करीब तीन बजे राधेश्याम के घर की एक महिला बच्चे को शौच कराने के लिए जगी तो कमरों में सामान अस्त व्यस्त देख दंग रह गई।
विज्ञापन

अलसुबह एएसपी नगर विनोद कुमार, सीओ सदर, प्रभारी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

पुलिस डाग स्क्वाड टीम ने जांच की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एएसपी ने बताया कि चोरों ने एक ही तरीके से सभी घरों में घटना कोे अंजाम दिया है। इससे लग रहा कि कोई इनके घर के विषय में अच्छी तरह से जानने वाला था। संदिग्धों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें