फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वाहन स्वामियों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में उड़न दस्ता व स्थायी निगरानी टीम के लिए वाहन नहीं भेजने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संतोष कुमार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को इन वाहन स्वामियों पर मुकदमा दर्ज करने निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विधान सभा सामान्य निर्वाचन कार्य में उड़न दस्ता व स्थायी निगरानी टीम के भ्रमण के लिए सहायक संभागीय अधिकारी कार्यालय से वाहनों का अधिग्रहण किया गया था। लेकिन कुछ वाहन स्वामियों ने अपना वाहन नही उपलब्ध कराया। इनके वाहन उपलब्ध न कराने से निर्वाचन कार्य में अवरोध होने पर एआरटीओ प्रवर्तन ने कड़ा रूख अख्तियार किया। उहोंने वाहन स्वामी राजीव राय निवासी ग्राम खीरी डीहा जमीन गंगुवा थाना कप्तानगंज, हरिश्चंद यादव निवासी ग्राम गोड़सर थाना जहानागंज, विजयभान ग्राम हलुआडीह थाना सिधारी, जयहिंद ग्राम भुड़खुड़ा थाना अतरौलिया व प्रेमनाथ चौबे ग्राम भीमकोल थाना अतरौलिया के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें