फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित दो सौ लोगों पर केस

Mon, 06 Nov 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
fir
विज्ञापन
आजमगढ़। सड़क हादसे में मृत दंपती की लाश रखकर रविवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र के सिसवारा मोड़ पर चक्काजाम करने, शासन प्रशासन के विरोध में उत्तेजक नारेबाजी करने के आरोप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर सहित दो सौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के बीच सुखदेव के ऊपर केस दर्ज होने से जिले की राजनीति में गरमाहट आ गई है।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव निवासी रमेश राजभर और उसकी पत्नी पुष्पा देवी की चार नवंबर की शाम अहरौला थाना क्षेत्र के कालीमठ के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। माहुल पुलिस चौकी के सिपाहियों की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने पर लोग दोनों की लाश लेकर घर चले आए।

रविवार की सुबह इनकी लाश सिसवारा मोड़ पर रखकर दोषी पुलिसवालों के विरुद्ध कार्रवाई, आर्थिक सहायता की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान बसपा विधायक सुखदेव राजभर भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


एसडीएम मार्टीनगंज आशाराम यादव के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ था। इस मामले में एसओ दीदारगंज दीनानाथ पांडेय ने तहरीर देकर पूर्व विस अध्यक्ष सुखदेव राजभर के अलावा सिसवारा के प्रधान वीरेंद्र कुमार, रामकुमार राजभर, रामरुप सिंह, बरदह थाने के कुड़थुवा गांव निवासी श्रीनाथ राजभर, बेलवाना गांव निवासी प्रमोद राजभर, दुबड़ा गांव निवासी अशोक राजभर, बनगांव निवासी अशोक राजभर, रामस्वारथ सहित दो सौ लोगों को आरोपित किया है।

पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने सड़क जाम कर शासन-प्रशासन के विरोध में भड़काऊ और उत्तेजक नारेबाजी कर भय और दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचायी। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें