फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक समेत 10 के खिलाफ आचार संहित उल्लंघन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई की कवायद भी शुरू हो गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चक्रमण कर आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को सपा विधायक समेत 10 के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य से मीडिया सेल में जारी विज्ञप्ति में बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने व नियम विरुद्ध झंडा/पोस्टर लगाए हुए लोगों पर कार्रवाई की शुरूआत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को गंभीरपुर थाना क्षेत्र में तीन, रानी की सराय थाना क्षेत्र में दो, सरायमीर, जीयनपुर, मुबारकपुर, मेंहनगर व कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक-एक व्यक्तियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। गंभीरपुर थाना पुलिस ने वंशराज यादव पुत्र त्रिवेणी निवासी मेहरौड़ा थाना गंभीरपुर, रमेश चंद्र साहनी पुत्र लालचंद साहनी निवासी कोहरौड़ा थाना गंभीरपुर व विरेंद्र यादव पुत्र देवराज निवासी किशुनपुर काशीनाथ थाना गंभीरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं रानी की सराय थाना पुलिस ने भगेलू राम वाहन संख्या यूपी 44 यू 8887 व भगेलू राम वाहन संख्या यूपी 32 जीएस 8888 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। इसके अलावा अजय कुमार पुत्र सेवालाल निवासी आमगांव थाना दीदारगंज, सोनू यादव पुत्र परमहंस निवासी गांगेपुर थाना रौनापार, सुमित गौड पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी अमिलो थाना मुबारकपुर व राशिद पुत्र अली खां निवासी खुंदनपुर थाना मेंहनगर भी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए। वहीं कप्तानगंज थाना प्रभारी बिंद कुमार ने बताया कि सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव के खिलाफ भी बुधवार को थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें