फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे प्रतियोगिता करने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव बाजार में बुधवार रात दीपोत्सव पर गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे प्रतियोगिता करने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान मूर्ति संयोजकों, कमेटी पदाधिकारियों और डीजे संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान आयोजकों ने मानक एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना करते हुए बड़े-बड़े डीसीएम पर 50-50 की संख्या में डीजे लगाकर प्रतियोगिता आयोजित की। डीजे की तेज आवाज से बूढ़े, बच्चे, बीमार और आमजन में भय और असुविधा व्याप्त रही। पुलिस प्रशासन ने जब डीजे की आवाज को कम करने का प्रयास किया तो मूर्ति संचालक और पदाधिकारी विसर्जन रोकने की धमकी देने लगे। इस पर देवगांव पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लालगंज क्षेत्र में पूर्णमासी मेले और दीपोत्सव के दौरान आयोजित मूर्ति विसर्जन में प्रतियोगिता करने वाले आयोजकों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें