फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। बाजार स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम के पोखरे में मंगलवार की शाम नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली के लहुआ खुर्द गांव (मौजा लोधापुर) निवासी अविनाश सिंह उर्फ बादल 30 मंगलवार की शाम करीब छह बजे पोखरे में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पोखरे की सीढ़ियों पर मौजूद एक बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार व ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक अविनाश गहराई में समा चुके थे।
विज्ञापन

पोखरे की गहराई और उसमें फैली झाड़ियां, शैवाल व खरपतवार के कारण बाहर नहीं निकल सका। सूचना पर पल्हना चौकी प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे, नायब तहसीलदार लालगंज मनोज गिरी और कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय जमे रहे। बुधवार सुबह करीब छह बजे से फिर खोजबीन शुरु हुई और लगभग साढ़े ग्यारह बजे शव पोखरे से बरामद किया गया। माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। उनकी दो बहनें गुंजा और मोनिका की शादी हो चुकी है। चाचा राणा सिंह का परिवार मुंबई में रहता है। युवक अकेले घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें