फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खुले में शराब पीने वाले 237 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर कड़ा कदम उठाया गया। प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर व यातायात के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 24 मई 2025 को 237 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान शराब की दुकानों के संचालकों को भी सख्त चेतावनी जारी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी दुकानों के सामने खुले में शराब पीते हुए लोग पाए गए, तो उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कहा कि यदि सड़क पर कोई शराब का सेवन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें