फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सहित 42 लोगों पर FIR, काफिले में 42 वाहनों का किया इस्तेमाल, आचार संहिता का उल्लंघन

Sun, 24 Mar 2024 08:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव के खिलाफ मामला दायर किया गया है। आजमगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र ने अपने काफिले में लगभग 42 गाड़ियों का उपयोग किया था।
विज्ञापन
धर्मेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव सहित 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला 22 मार्च से जुड़ा है जब धर्मेंद्र यादव मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन


बताते चलें कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, आदर्श आचार संहिता लग जाने के बाद प्रत्याशियों के काफिले में 10 से अधिक गाड़ियां नहीं चल सकतीं। जिस समय धर्मेंद्र यादव मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे उनके काफिले में 42 से अधिक गाड़ियां थीं। इसी आधार पर में मेंहनगर थाने में धर्मेंद्र यादव के साथ 42 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें