आजमगढ़ जिले में 8 हजार बोरी से अधिक यूरिया की कालाबाजारी के मामले में बुधवार को 14 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर कराई गई। इसमें एआर कोआपरेटिव ने 11 और जिला कृषि अधिकारी ने 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में रासुका की भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उर्वरकों की ब्रिकी अब संबंधित एसडीएम की देखरेख में सुनिश्चित होगी।
जांच में कालाबारी की पुष्टि होने पर तीन समितियों के सचिव, तीन निजी उर्वरक विक्रेता और आठ किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यदि जेल से निकलने के बाद फिर कालाबाजारी की कोशिश की जाती है तो रासूका की भी संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन विज्ञापन
नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, आजमगढ़।