जीयनपुर के जमीन हरखोरी (लड़िया) गांव के पास सड़क दुघर्टना में बच्ची की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी लढिया गांव के पास घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीया बच्ची को कार ने रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद भाग रही कार को लोगों ने पीछा कर नई बाजार दोहरीघाट में पकड़ लिया।
गांव निवासी वीरेंद्र चौहान की आठ वर्षीया पुत्री रिया चौहान रविवार की सुबह दस बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। हादसे में रिया ने मौकेे पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकलने। जिन्हें ग्रामीणों ने पीछा कर नई बाजार दोहरीघाट में पकड़ लिया। मृतका एक बहन दो भाई में सबसे बड़ी थी। संवाद