फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार ने टेंपो में मारी टक्कर, मायके जा रही वृद्धा की मौत

विज्ञापन
17 मृतका कलावती, फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन पुल के पास रविवार दोपहर ढाई बजे आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें टेंपो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जमुवावा निवासी कलावती (65 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन


जमुवावा गांव निवासी कलावती मायके ग्राम गिडउर में भतीजे की शादी में शामिल होने जा रही थी। उनके भाई के घर में शादी से पहले रामायण पाठ की शुरुआत होनी थी और शादी के आयोजन में उनकी उपस्थिति आवश्यक थी। इसके चलते कलावती घर से निकलकर टेंपो में सवार होकर जा रही थी कि सराय मोहन पुल के पास दुर्घटना में जान चली गई। वहीं, चालक सूर्यनाथ निवासी सराय मोहन और दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज राजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। कार को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें