15 अहरौला के बरईपुर गांव के पास नहर में उतरी कार। संवाद
अहरौला। थाना क्षेत्र के बरईपुर नहर के पुल के पास रविवार शाम बरईपुर की तरफ से गांव के इंदल (38) साइकिल से शाहपुर बाजार जा रहा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए नहर में उतर गई। कार की टक्कर में साइकिल सवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार चालक मौके पर कार नहर में ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर अहरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार की जांच-पड़ताल में जुट गई। उधर गंभीर रूप से घायल इंदल राम को बुढ़नपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बताई गई है। संवाद