फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
जहानागंज ब्लाक मोड़ से कैंडल मार्च निकालते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
कानपुर में एमएससी की छात्रा की लाश मिलने पर बुधवार को जहानागंज बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। परिवार के सदस्यों ने छात्रा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इस पर बाजारवासी बुधवार की शाम छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाले। ब्लाक मोड़ पर मार्च समाप्त होने पर लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतका को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मृत छात्रा जहानागंज ब्लाक क्षेत्र के एक गांव की है, परिवार के संग वह कानपुर में रहती थी। परिजनों के अनुसार वह एमएससी कर रही थी, बीते 29 दिसंबर कि सुबह 11:00 बजे वह घर से कोचिंग के लिए निकली। इसके बाद देर शाम उसकी लाश कानपुर शहर के एक पुल के नीचे मिली थी। इस घटना की जानकारी होने पर गांव में रहने वाले परिवारीजन काफी दुखी हुए। साथ ही घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रवासी मृत छात्रा को न्याय दिलाने के लिए बुधवार की शाम कैंडल मार्च निकाले। जहानागंज बाजार स्थित ब्लॉक मोड़ से शुरू हुआ कैंडल मार्च चौक, मिश्रा मार्केट, सैय्यद मोड़, मवेशी खाना होते हुए ब्लॉक मोड़ पहुंच समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में सपा नेता अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार से पीड़िता के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। साथ ही चेतवानी दी कि जब तक पीड़िता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कैैंडल मार्च में हरिलाल मिश्र नान्हू बाबा, अमित यादव, राजेश यादव, अच्छे लाल यादव, कांग्रेस पार्टी नेता जावेद मंदे, रामवृक्ष यादव, साधू यादव, गुल्लू यादव, सिकंदर चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें