आजमगढ़। नगर के बाज बहादुर स्थित अखाड़ा मैदान में शहर कांग्रेस कमेटी और अशरफी कमेटी बाज बहादुर की ओर से शिविर लगाया। जिसमें बीएलओ की ओर से उपलब्ध कराए गए फॉर्म भरवाए गए तथा लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य है कि एक भी मतदाता नामांकन से वंचित न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फॉर्म भरकर जल्द से जल्द जमा करें। अशरफी कमेटी के अध्यक्ष फैज ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म भरने में सहायता करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी फॉर्म समय पर जमा हो जाएं। फॉर्म जमा करवाना ही प्राथमिकता है, क्योंकि मतदान सभी का अधिकार है और कोई भी इस अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फॉर्म जमा करने एवं उससे संबंधित समस्याओं के समाधान में पूरा सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में फैज पठान, साबिर अशरफ जैद शेख, अमान खान, यासिर खान, हमजा खान आदि उपस्थित रहे। संवाद