फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 2027 में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के स्वागत को लेकर सोमवार को अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों जिलाध्यक्षों का स्वागत किया। जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ सदर से ध्रुव सिंह और लालगंज से विनोद राजभर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को अंबेडकर पार्क में दोनों के स्वागत समारोह का आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जी-जान से पार्टी को मजबूत बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीतकर फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने कहा पार्टी ने पिछड़ी जाति का होने के बावजूद उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, राजेश सिंह महुआरी, हरिबंश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें