फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 2027 चुनाव के लिए युवाओं को एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
सपा कार्यालय में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जोरार खान ने की। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव रहे।
विज्ञापन

हवलदार यादव ने युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए युवाओं को बूथ स्तर पर मजबूती से तैयारी करने का आह्वान किया।
जोरार खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी को 2027 में सत्ता में वापस लाना है। चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, इसलिए युवाओं को अभी से पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता को परेशान कर चुकी है, इसलिए जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजवादी सभा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूरज राजभर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता चौहान, सुषमा चौहान, शिवम गोंड मेहरा, हुरैर शेख, इरशाद अहमद, जयेश यादव, अभिषेक यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें