फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं गणना प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चुनाव आयोग के निर्देश पर चार नवंबर से जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत हो चुका है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को गति दी जा रही है। जिलेभर के 3869 बूथों पर (बीएलओ) (बूथ लेवल ऑफिसर) की तैनाती की गई है, इसकी निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र (फॉर्म) देंगे और उसे भरने का तरीका भी समझाएंगे। प्रत्येक बीएलओ को एक दिन में कम से कम 50 मतदाताओं का सत्यापन करना होगा।
जिले में कुल 37144258 लाख मतदाता इस अभियान में शामिल होंगे। बीएलओ को इस कार्य को करने के लिए पूर्व में ही प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने यह भी प्रावधान किया है कि गणना प्रपत्र आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसी कार्य में लगाए गए 15 बीएलओ द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश भी संबंधित विभागों को दिया गया है। एडीएम ने बताया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें