आजमगढ़ बिजली विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा करने के लिए चलायी जा रही आसान किस्त योजना को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस अवधि में बकाया जमा करने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता वितरण मंडल प्रथम अशोक कुमार ने बताया कि बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर पावर कार्पोरेशन ने आसान किस्त योजना की शुरूआत की थी। जो 31 मार्च को ही समाप्त हो गई। पावर कार्पोरेशन ने इस योजना की तिथि को अब 31 मई तक बढ़ा दिया है।
31 मई तक बकाया का भुगतान एकमुश्त अथवा किस्त में करने पर बकाये पर लगाया गया ब्याज माफ हो जाएगा। उन्होनें बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए अंतिम तिथि के पूर्व उपभोक्ता को पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
पंजीकरण के पश्चात उपभोक्ता चाहे तो एक मुश्त बकाया रकम जमा कर सकता है अथवा किस्त बनवा कर उसे जमा कर सकता है। उन्होंने बताया कि बिल जमा करने और योजना का लाभ लेने के उपभोक्ता किसी भी बिल काउंटर पर पहुंच सकते है। विभाग के सभी बिल काउंटर खुल रहे है।