फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा श्रवण से मानव जीवन होता है सुखमय : शैल

विज्ञापन
तमसा तट स्थित राम जानकी मंदिर, मुस्लिम पट्टी में चल रहे रुद्र महायज्ञ में कथा का वाचन करते कथाव
विज्ञापन
तहबरपुर। तमसा तट स्थित राम जानकी मंदिर, मुस्लिम पट्टी में चल रहे रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के आठवें दिन कथावाचक शैल कुमारी ने राम कथा का रसपान कराते हुए कहा कि राम कथा के श्रवण से मानव जीवन सुखमय बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। संसार में इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। राम कथा सुनने और उसके आदर्शों पर चलने वाला व्यक्ति सदैव महान बनता है।
बंधुत्व प्रेम पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने भगवान राम और भरत के प्रेम का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि यदि भाई-भाई मिलकर रहें तो उन्हें कोई पराजित नहीं कर सकता। कथा में महंत शीतला दास, प्रधान सुनीता सोनकर, जिला पंचायत सदस्य रमेश सोनकर, तिलकधारी यादव, मंशा यादव, रमेश उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, मुरलीधर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें