फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जून तक तमसा में शोधित होकर गिरेगा आधे शहर का सीवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जून तक आधे शहर का सीवेज शोधित होकर तमसा नदी में गिरने लगेगा। जल निगम नगरीय ने सीवर लाइन से नाले, नालियों को जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। अब प्रेशर के जरिये सीवर लाइन की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ शहर तमसा नदी से तीन तरफ से घिरा है। करीब दो दर्जन बड़े नालों के माध्यम से शहर का गंदा पानी नदी में गिरता है। इससे नदी का पानी प्रदूषित होता है। शहर से निकलने वाले गंदे पानी को ट्रीटमेंट कर तमसा नदी में गिराने के लिए वर्ष 2022 में पठखौली गांव में 42.21 करोड़ की लागत से आठ एमएलडी की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की शासन से स्वीकृति मिली थी। इसमें 21 किमी सीवर लाइन बिछाकर 6153 घरों की नालियों को सीवर लाइन से जोड़ना था। जनवरी 2022 में कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय ने यह काम शुरू किया। एसटीपी का निर्माण पिछले वर्ष ही पूरा हो चुका है। शहर मेें सीवर लाइन से नाले, नालियों को जोड़ने का काम हो रहा था। जल निगम ने अप्रैल माह में उसे भी पूरा कर लिया। ट्रायल के रूप में एसटीपी से सीवेज शोधित हो रहा है। जल निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस समय पांच एमएलडी सीवेज शोधित रहा है। सीवर लाइन की सफाई का काम चल रहा है। बहुत जल्द इस काम को भी पूरा कर लिया जाएगा। इस एसटीपी से नदी के उत्तरी भाग के वार्ड ही जुड़े हैं। जबकि नदी के दक्षिणी तरफ एक और एसटीपी का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन की तलाश चल रही है।
शुरू होगी हैंडओवर की प्रक्रिया
सीवर लाइन बिछाते समय शहर के कई मुहल्लों में सड़क टूट गई है। इसको बनाने की जिम्मेदारी भी जल निगम के ठेकेदारों की है। जालंधरी, कोटकिला, मुकेरीगंज, रहमतनगर, काली चौरा आदि जगहों पर पिच, इंटरलॉकिंग, सीसीरोड टूट गई हैं। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। विभाग टूटी सड़कों की मरम्मत और कराने के बाद ही हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

सीवर लाइन से नाले और नालियों को जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। इस समय ट्रायल के रूप में पांच एमएलडी सीवेज शोधित हो रहा है। सीवर लाइन की सफाई चल रही है। टूटी सड़कों की मरम्मत कराने के बाद हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू की जाएगाी। - जियाउल हक, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें