फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विकास के लिए सभासदों के अधिकारों में वृद्धि की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के नरौली तिराहा पर सोमवार को सभासदों ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का स्वागत किया। जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद मो. अफजल के नेतृत्व में सभासदों के अधिकारों में वृद्धि के लिए मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

मो. अफजल ने कहा कि नगरीय व्यवस्था को सुधारने के लिए सभासदों के अधिकारों में वृद्धि करना होगा, तभी वह अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर घर-घर विकास पहुंचा सकेंगे। मांग की कि प्रदेश के सभासदों की वार्षिक विकास निधि पैंतीस लाख रुपए की जाए। प्रदेश के सभासदों को प्रतिमाह पंद्रह हजार रुपए मानदेय दिया जाए। प्रदेश के निकायों में मेयर व चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की व्यवस्था लागू की जाए। नगर निकायों में डिप्टी मेयर, डिप्टी चेयरमैन, उपाध्यक्ष का पद बहाल किया जाए। सभासद के आकस्मिक निधन पर उसके आश्रित को पचास लाख रुपये तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए। इस मौके पर सभासद संतोष चौहान, विजय यादव, महताब कुरैशी, मिथुन निषाद, विशाल श्रीवास्तव, शेखर चौधरी, अनूप श्रीवास्तव, दीपेंद्र यादव, राम मिलन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें