फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की अभद्रता पर भड़के व्यापारी, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
जीयनपुर बाजार में व्यापारी के साथ दरोगा द्वारा अभद्रता करने के विरोध में दुकान बंद कर प्रदर्शन क? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली में तैनात एसआई ने दीपावली की शाम व्यापारियों को गालियां देने के साथ ही दुर्व्यवहार किया था। जिस पर स्थानीय दुकानदार आक्रोशित उठे और रविवार को दोपहर तक दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीओ अजय यादव से व्यापारियों की वार्ता हुई, जिसमें स्थानांतरण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी व्यापारी शांत नहीं हुए और बर्खास्त किए जाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली में तैनात एसआई अमरनाथ यादव दीपावली के दिन रात लगभग नौ बजे कस्बा के व्यापारियां को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और दुकाने बंद कराना शुरू किया। इस दौरान एसआई ने कुछ बच्चों की पिटाई भी किया। जिस पर व्यापारी आक्रोशित हो उठे रविवार को व्यापार मंडल की तरफ से कस्बे में लाउडस्पीकर से ऐलान करा दिया गया कि पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ व दरोगा की बर्खास्तगी तक अपनी दुकानें सभी व्यापारी बंद रखे। इसके बाद व्यापारी प्रचीन शिवमंदिर पर एकत्र हुए और आंदोलन की रणनीति बनाने लगे। दोपहर 12 बजे तक सभी दुकानें बंद रही। बैठक की जानकारी होते ही एसडीएम, सीओ व एसओ मौके पर पहुंच गए। जहां व्यापारियों की अधिकारियों से वार्ता हुई। इस दौरान सीओ ने दरोगा को दूसरे हलके में स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। सीओ ने कहा कि एसपी दो दिनों के अवकाश पर है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई होगी। जिस पर व्यापारी शांत हुए। व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि यदि दरोगा पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे एसपी व डीआईजी से मिल कर कार्रवाई की मांग करेंगे। वार्ता के दौरान मनीष चौरसिया, मन्नूलाल जायसवाल, डब्लू गुप्ता, हरिओम जयसवाल, आशुतोष जयसवाल, मुकेश जायसवाल, पप्पू पाठक, संतोष चौरसिया, ज्वाला प्रसाद जायसवाल, दीपक मद्धेशिया, सरवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें