फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय कस्बा स्थित पुलिस बूथ के पास सोमवार को दिन में दो बजे बाइक सवार पैदल जा रहे एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया। इस हादसे में अधेड़ व बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को तत्काल पीएचसी खरेवां मोड़ ले जाया गया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी 42 वर्षीय जिकरूल्लाह पुत्र ओबैदुल्लाह सोमवार को दिन में किसी काम से पैदल ही सरायमीर कस्बा स्थित पुलिस बूथ के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 20 वर्षीय अंकित पुत्र दीपक निवासी चक मुनव्वर ने उसे धक्का मार दिया और खुद भी बाइक लेकर पलट गया। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाज के लिए दोनों को पीएचसी भेजा। पीएचसी पर डॉ. काशिफ नदीम ने दोनों की हालत गंभीर देखा और हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन दोनों को इलाज के लिए फूलपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें