फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की संदिग्धावस्था में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अजमतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में एक कारोबारी की सोमवार को सुबह छत पर संदिग्ध हालात में लाश मिली। मृतक के भतीजे ने पत्नी व बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित मृतक की पत्नी व पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूलपुर से जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ़ निवासी प्रमोद चौहान (50) पुत्र वीरेंद्र चौहान नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड संख्या दो महादेव नगर में मकान बना कर परिवार के साथ रहते थे। वे सब्जी व कपड़े का कारोबार करते थे। रविवार की रात भी वह रोज की भांति छत पर सोने चले गए। सुबह जब वह देर तक नहीं उठे तो परिजन उन्हें जगाने गए। छत का दरवाजा अंदर से बंद था, किसी तरह लोग छत पर पहुंचे तो प्रमोद मौके पर मृत हाल में मिले। चेहरे पर कुछ चोट के निशान थे। पत्नी अनीता देवी ने बताया कि रोज की भांति रविवार की रात साढ़े दस बजे वह छत पर सोने गए और दरवाजा अंदर से ही बंद कर लिया।
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि प्रमोद की अच्छी खासी प्रापर्टी है और वह शराब के लती थे। इस कारण पत्नी से उसकी नहीं बनती है। अभी चार पांच दिन पूर्व ही वह मायके से आयी थी। प्रमोद का एक साथी मूचू निषाद था, जिससे ही वह अपना सुख-दुख साझा करते थे। वह अक्सर ही पत्नी अनीता व पुत्र दिलीप मारते पीटते थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतक के भतीजे अश्वनी चौहान ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दिया और हत्या का आरोप मृतक की पत्नी व पुत्र पर लगाया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पूछताछ के लिए पत्नी व पुत्र को भी हिरासत में ले लिया है। सीओ सगड़ी राजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृत दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें