फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बस और कार की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल; शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

Fri, 30 Aug 2024 02:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: हादसे की सूचन पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। इलाज के लिए ले जाते समय ही युवक की मौत हो गई थी। वहीं, युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में बीती देर रात लगभग 12 बजे कार व रोडवेज बस की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार जीजा और साली घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि जीजा की रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन


साली को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के जमीन बरामदपुर (अन्सार नगर) निवासी मोहम्मद अजहर (35) अपनी साली तरन्नुम (25) के साथ अर्टिगा कार से किसी शादी समारोह में गया हुआ था।

वहां से वह कार से अपने घर वापस जा रहा था कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में सामने से जीयनपुर की तरफ से आ रही अम्बेडकर डिपो बस से टक्कर हो गई, जिससे आर्टिका कार सवार मोहम्मद अजहर व महिला तरन्नुम गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सरकारी एम्बुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया जा रहा था कि मो. अजहर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और तरन्नुम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक मो. अजहर पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बुनकर था। बुनाई कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें