सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया लोहरौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की शाम दबंगों ने चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा। पीड़ितों ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
घायलों में परमहंस और राकेश पुत्र किशोरी, प्रेमचंद और शुभम पुत्र परमहंस का नाम शामिल है। यह सभी जीयनपुर कोतवाली के हरैया लोहरौली गांव के निवासी हैं। रंजिश के चलते मनबढ़ों ने रविवार की शाम को मारपीटकर सभी को घायल कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने इनके ट्यूबवेल में भी घुसकर तोड़फोड़ किया। इसके अलावा इनकी बहू कौशिल्या अपनी 4 वर्षीय पुत्री शिखा को लेकर दवा लेने मनिकाडीह बाजार जा रही थी। इस दौरान दबंगों ने रास्ते में दौड़ा लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला को बचाया। वहीं परिवार के लोग डरे सहमे हुए हैं। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को बृजभान, राजू, रवि, जयप्रकाश , आशीष और मोनू को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।