बलरामपुर। अहरौला थाना क्षेत्र के भकोही गांव निवासीनी एक युवती ने सोमवार की देर शाम संदिग्धावस्था में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका बीटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
भकोही गांव निवासीनी 23 वर्षीय रंजना पुत्री रामधारी सोमवार की शाम घर पर अकेली थी। मां व भाई किसी काम से अहरौला बाजार चले गए थे। इसी दौरान उसने संदिग्धावस्था में छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगा लिया। देर शाम मां व भाई बाजार से घर लौटे तो रंजना को फंदे पर लटका देख कर उनके होश उड़ गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो भाईयों की इकलौती बहन थी और बीटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।