फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां

Sun, 02 Aug 2015 11:09 PM IST
संवाददाता पल्हना।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के सरैया स्थित आजाद महाविद्यालय परिसर में रविवार को बसपा विधानसभा लालगंज के कार्यकर्ताओं के कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर मदन राम ने कहा कि कार्यकर्ता 2017 के चुनाव को फतह करने में महत्वपूर्ण योगदान दें। मंडल कोआर्डिनेटर डा. अजय राजभर ने कहा कि पिछड़े समाज के लोग किसी के बहकावे में न आएं और अपने सम्मान की रक्षा के लिए आने वाले चुनाव में बसपा को पुन: सत्ता में पहुंचाएं। मंडल कोआर्डिनेटर विजय कुमार ने पिछड़ा और दलित समाज के लोगों से अपने मताधिकार का सही उपयोग करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे लालगंज विधानसभा के विधायक और प्रभारी अरिमर्दन आजाद ने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। बैठक को अशोक राजभर, अवधेश शर्मा, सिकंदर कुशवाहा, रामदुलार मौर्य, श्रवण कुमार गौतम आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर विनोद आजाद, विनोद कुमार गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें