सरकार की वादाखिलाफी से नाराज शिक्षकों ने रविवार को नगर के वेस्ली इंटर कालेज में बैठक की। बैठक में नौ अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले धरना सत्याग्रह की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, विनियमितिकरण आदि 20 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलित हैं। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में आगामी नौ अगस्त को प्रदेश के शिक्षक मुख्यमंत्री आवास पर विशाल धरना सत्याग्रह कर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह और शिक्षक नेता दिवाकर तिवारी ने कहा कि विनियमिति की पत्रावली सचिव ने कैबिनेट को प्रेषित कर दिया और कैबिनेट की बैठक चार अगस्त को होगी इसमें विनियमितिकरण पर सहमति बनेगी। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष ध्रुवमित्र शास्त्री, रामबिहारी सिंह सर्वेश्वर पांडेय ने शिक्षकों से अपील किया कि शिक्षक शत-प्रतिशत की संख्या में मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह को सफल बनाएं। इस मौके पर मुन्नू यादव, डा. रवींद्रनाथ राय, दघुखंती यादव, सुभाष राय, मिर्जा यासिर बेग, कमलेश राय, लड्डन, डा. वीरेंद्र मौर्य, रिजवान अहमद, मानवेंद्र विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।