फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Wed, 01 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन
बिलरियागंज कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज के परिसर में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की गोपालपुर में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
विज्ञापन


जोनल को-आर्डिनेटर श्रवण कुमार निराला ने कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रवण कुमार निराला और गोपालपुर विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी कमला प्रसाद यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। श्रवण कुमार निराला ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति का पाठ पढ़ाकर उनमें जोश भरा। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होते हैं।

पार्टी जीत उसकी निष्ठा, मेहनत व ईमानदारी पर ही निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से चुनावी समर में कूदकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष विजय कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अर्जुन, मुन्ना सिंह, शंकर दूबे, सुभाष राय, उमेश सिंह, जितेंद्र पटेल, निर्मल राजभर, चंद्रप्रकाश भारती, अरविंद गुप्ता, अंसार, केपी सोनकर, शशांक त्रिपाठी, रमेश राय आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष चेतई राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें