मुबारकपुर विधान सभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने इस बार के चुनाव में पूर्व विधायक अब्दुस्सलाम को अपना प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को अब्दुस्सलाम ने भी कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शपथपत्र के मुताबिक बसपा प्रत्याशी अब्दुस्सलाम भी करोड़पति हैं।
बसपा प्रत्याशी ने सोमवार को दाखिल किए गए नामांकन के साथ जो हलफनामा दिया है। उसके अनुसार इनके पास पत्नी व तीन आश्रित बेटियों समेत कुल 8.50 लाख की चल संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति की बात की जाए तो वह 3.31 करोड़ की है। पत्नी रूबी सलाम के पास पांच तोला सोना है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये है। वहीं दूसरी बेटी अकीबा सलाम के नाम से एक चार पहिया है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये है। वहीं बसपा प्रत्याशी ने अपने ऊपर 51 लाख की देनदारी भी हलफनामे में दिखाया है।