फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की छात्रा ने छत के हुक से लटक कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव में सोमवार को सुबह नौ बजे छत के हुक में रस्सी के सहारे लटक कर 20 वर्षीय युवती के आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा सराय निवासी नाजनीन (20) पुत्र दरवेश जोगी बीएससी की छात्रा थी। सोमवार को सुबह घर पर अकेली थी। मां बाहर पड़ोस के घर में गई हुई थी। भाई भी बाहर गया हुआ था। पिता फेरी लगाकर फाइबर के बर्तन बेचने चले गए थे। नाजनीन ने घर के दूसरे तल पर जाकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। छत के हुक में रस्सी का गले में फंदा लगाकर झूल गई। मां जब पड़ोस से होकर लौटी तो नाजनीन नजर नहीं आई। उसे तलाशना शुरू किया। मां दूसरे तल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शक के आधार पर दरवाजा तोड़ा गया तो युवती का शव हुक से लटका हुआ मिला। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मृतका तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें