फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहन के यहां से घर से लौट रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के गहजी गांव के पास शाम करीब पांच बजे अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन के यहां से बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी राजबहादुर निषाद (40) फूलपुर स्थित अपने बहन के घर से वापस धरौली लौट रहे थे। वह गहजी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मौके पर सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मनीष पाल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। दो पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। मृतक पीओपी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें