फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले को गोली मार कर जीजा ने की हत्या

विज्ञापन
वेलईसा स्थित न्यू कालोनी में इसी घर में हुई हत्या। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी स्थित नई कॉलोनी में मंगलवार देर रात जीजा ने अपने साले की गोली मार कर हत्या कर दी। साला जीजा के यहां नये साल की पार्टी मनाने आया था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच जीजा ने साले के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस परिवार समेत पल्हनी स्थित नई कालोनी में अधिवक्ता शशिकांत पांडेय के मकान में चार साल से किराये पर रह रहा है। मंगलवार को अभिषेक का साला प्रदीप सिंह (26) पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर नवापुरा थाना तरवां नये साल का जश्न मनाने बहन के घर आया था। रात में जीजा-साले ने जमकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ते देख अभिषेक की पत्नी अपने भाई को लेकर बाहर जाने लगीं। इस दौरान अभिषेक ने तमंचा निकाल कर गोली चला दी जो प्रदीप के सिर में लगी और वहीं उसकी मौत हो गई। देर रात सिधारी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से अभिषेक घर छोड़ कर भाग गया। मृत प्रदीप दो भाइयों में छोटा था और दो वर्ष पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। मृतक के पिता गोविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वेलईसा स्थित न्यू कालोनी में एक घर के इसी स्थान पर हुई हत्या।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें