फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टूटी केबिल ने ली युवक की जान, करंट से झुलसा, तड़पने के बाद थम गईं सांसें; मचा कोहराम

Fri, 05 Jul 2024 05:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: पीड़ित के परिजनों ने इस बाबत तहरीर भी दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ और मृतक की फाइल फोटो (इनसेट)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के कस्बे में गुरुवार की देर रात लगभग 10 बजे बिजली की केबिल टूट कर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर कस्बे का रहने वाला एक युवक झुलस गया। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी बरदह गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बरदह कस्बा निवासी बच्चूलाल (45) गुरुवार की रात में घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने जा रहा था उसी समय बिजली आ गई। उसी समय घर में गई केबिल टूटकर उसके ऊपर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया।

परिजन उसे लेकर सीएचसी बरदह गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस्ती के लोगों ने बताया कि रात में एकाएक हाई वोल्टेज बिजली आने से पंखा, कूलर, बिजली का बोर्ड रात में जल गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था मजदूरी करके परिवार के साथ जीवनयापन करता था।
विज्ञापन


विज्ञापन


पत्नी चिंता देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र सत्य प्रकाश, दो पुत्री कुसुम व पुष्पा हैं। सभी की शादी हो गई है। 

प्रभारी विद्युत उपकेंद्र बरदह मो. जियाउदीन ने बताया कि दिन में बस्ती के बगल में मेन तार गिरा था। उसको सही कराने के बाद रात में बिजली चालू हुआ था। कैसे हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित हुई यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। 

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्या ने उन्होंने बताया कि सत्य प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें