दिल्ली में मंगलवार को विधान सभा चुनाव में भ्ाारी बहुमत से आम आदमी पार्टी के जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ता झूम उठे आैर उन्होंने ढोल नगाड़ाां के साथ जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया।
चुनाव के परिणामों का रूझान जैसे-जैसे आता गया, वैसे-वैसे जनपद के आप कार्यकर्ताओं में खुशी सिर चढ़कर बोलने लगी। पूर्वाह्न दस बजे से ही कार्यकर्ता सिधारी स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए। जहां शुरू हुआ जश्न का माहौल। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। साथ नगर क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला।
जुलूस सिधारी रैदोपुर कलेक्ट्रेट होते हुए पहाड़पुर पहुंचा। वहां से कटरा होते हुए दीवानी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हो गया।
जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि दिल्ली में पूरे देश के लोग रहते हैं और देश का मूड भ्रष्टाचार और महंगाई के विरुद्ध है। जो दिल्ली की जनता का मन है वही इच्छा पूरे देश की जनता ने बना लिया है।
पार्टी के मीडिया प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आप के जुझारू कार्यकर्ता राजनीति से गंदगी को साफ करने के लिए जी-जान से जुट जाए। क्योंकि जनता झूठे वादा करने वालों से उब चुकी है।
मऊ के घोसी लोक सभा से आप पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े मनीष कुमार राय ने इस जीत को आम आदमी की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा के वादों से दिल्ली की जनता को कोई मतलब नहीं रह गया थ्ाा।
उन्हें भाजपा की कथनी और करनी में फर्क मालूम था। यही वजह है कि जनता ने अपना फैसला इस रूप में दिया। इस ऐतिहासिक जीत को दिल्ली के साथ ही देश्ा की जनता भी याद करेगी।
सचिव कमलेश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के विरूद्ध लामबंद होने की अपील की। कहा आने वाले प्रदेश के विस चुनाव की तैयारियों का समय आ गया है।
इस मौके पर शाहिर खान, रमेश कुमार पांडेय, अजमल खां, अंसार खान, डा. आसिफ, आरिफ, रोहित, इसरार, रविंद्र यादव, डा. विजय, तफसीर आलम, उमेश सिंह, उमेश यादव, डा. अंसार, मलय श्रीवास्तव, इसरार, सत्यराम यादव, रामचंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।
इसी क्रम में दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता से उत्साहित लालगंज क्षेत्र केे आप कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकाला व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर केपी भारद्वाज, शकील अहमद आदि उपस्थित थे।