आजमगढ़। परिवहन विभाग द्वारा महाकुंभ में श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजने की योजना भी काम नहीं आ रही है। इसका असर देखने को मिल रहा है। क्योंकि विभाग ने कुछ दिनों पूर्व एक योजना निकाली थी कि 50 यात्री लाने पर दो को मुफ्त में यात्रा कराएगा, लेकिन अभी तक इस योजना में एक भी लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। इसका खाता भी नहीं खुला है। मंडल के सभी डिपो पर इसकी व्यवस्था है। इसमें आजमगढ़ डिपो, डॉ. आंबेडकर डिपो, शाहगंज, जौनपुर, मऊ, बलिया, दोहरीघाट व बेल्थरा रोड डिपो शामिल हैं।
इस योजना के तहत कोई भी हिस्सा ले सकता है। इसमें आम आदमी, व्यवसायी, किसान, ग्राम प्रधान, कोई भी जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि हिस्सा ले सकते हैं। सिर्फ उसे अपना आधार कार्ड या कोई पहचान-पत्र साथ में रखना होगा।
विभाग द्वारा यह योजना चलाई जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग महाकुंभ में जा सके। इसके लिए सरकार द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है। लेकिन दो सप्ताह बाद भी इस योजना के तहत किसी ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। -मनोज कुमार वाजपेई, आरएम रोडवेज आजमगढ़।