फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने की बेवफाई तो प्रेमिका पहुंची उसके घर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के दगाबाजी से नाराज प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और शादी करने की बात पर अड़ गई। दो दिनों तक दोनों परिवारों के बीच पंचायत चली और अंतत: दोनों परिवार प्रेमी युगल के विवाह को राजी हो गई। इसके बाद आनन-फानन में दोनों की शादी मंदिर में कराई गई।
विज्ञापन

सरायमीर थाना के खंडवारी गांव निवासी विशाल पुत्र तिलकू का गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था। कुछ दिनों से प्रेमी अपनी प्रेमिका से दूरी बनाने लगा। दो दिनों तक उसने जब प्रेमिका का फोन नहीं उठाया तो वह प्रेमिका उसके खंडवारी स्थित घर पर चली आई और शादी की मांग पर अड़ गई। इसके बाद विशाल के परिजनों ने लड़की के घर वालों को इस बात की जानकारी दिए। इस पर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां दो दिनों तक दोनों पक्षों में पंचायत चली। पंचायत में परिजनों ने दोनों का विवाह कराने पर राजी हो गए। इसके बाद शुक्रवार को छित्तूपट्टी स्थित शिव सरोवर मंदिर पर ईश्वर केे साक्षी मान कर प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंध गए। इस अवसर पर दोनों परिवार के लोगों के अलावा गांव के भी लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें