क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं में अगर 12 प्रतिशत से अधिक नमी मिली तो उनका गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। इसके लिए खाद्य एंव रसद विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। ऐसे में किसानों को साफ और सूखा गेहूं ही क्रय केंद्रों पर लेकर जाना होगा।
इस बार गेहूं की खरीद अप्रैल की बजाय 15 मार्च से ही शुरू होगी। इसके लिए आजमगढ़ मंडल में विभिन्न एजेंसियों के कुल 203 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हो चुका है। पंजीकरण और सत्यापन का काम भी तेजी से चल रहा है। मंडल के तीनों जनपदों में अब तक 8242 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें आजमगढ़ में 3367, मऊ में 1076 और बलिया में 3109 किसान है। उधर खाद्य एवं रसद विभाग ने खरीद होने वाले गेहूं का मानक भी तय किया है। अगर किसान क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने आया है तो गेहूं में बारह प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए।