फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में कई किसानों से बिना जरूरत खरीद ली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए केरमा में कई किसानों से ऐसे गाटों की खरीद कर ली गई है जो यूपीडा के संरेखण में थे ही नहीं। इसे यूपीडा की ओर से सरकारी धनराशि का अपव्यय माना गया है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक ने इसके लिए जिम्मेदार से वसूली करने व दोषियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हैदरिया तक सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में इसके तीन पैकेज आजमगढ़ की चार तहसीलों से गुजर रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 96 फीसदी जमीन किसानों से खरीदी जा चुकी है लेकिन इसमें कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन किया गया है। जिन गाटों का संरेखण में जिक्र नहीं था उसकी भी खरीद कर ली गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश कुमार अवस्थी ने डीएम को पत्र भेजकर दोषियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने और अधिक व्यय की गई धनराशि की वसूली के निर्देश दिए हैं।
यूपीडा की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार सदर तहसील के गांव केरमा में संरेखण के विपरीत चार गाटों से .7822 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि खरीद ली गई। इसके लिए 1.03 करोड़ का भुगतान भी कर दिया गया। धनराशि की वसूली के साथ ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने को कहा गया है। इसी के साथ सदर तहसील के गांव केरमा में प्रकाशन से ज्यादा भूमि की खरीद की गई है। चार बैनामों में .0013 हेक्टेयर अधिक भूमि खरीद कर 17,160..... रुपये का अधिक भुगतान किया गया है। वहीं, 10 अन्य बैनामों में .18 हेक्टेयर अधिक भूमि खरीद कर 23,76,000 रुपये का अधिक भुगतान किया गया है। 10 बैनामों के एक अन्य मामले में .0144 हेक्टेयर अधिक भूमि खरीद 1,90,080 रुपये का अधिक भुगतान किया गया है। एक अन्य मामले में 1.62 लाख का अतिरिक्त भुगतान पकड़ा गया है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक ने सभी मामले में वसूली के साथ दोषियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। उक्त सभी बैनामे वर्ष 2017 के हैं। पत्र मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें