निजामाबाद। स्थानीय थाने में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर राजपूतों के खिलाफ हुई एक पोस्ट को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रधान नीलू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाने पर पहुंच कर विरोध दर्ज कराया और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फेसबुक पर एक व्यक्ति ने राजपूत जाति के ऊपर अभद्र टिप्पणी किया है। इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो निजामाबाद के राजीपुर गांव के ग्रामीण ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गुरुवार को थाने पर पहुंच गए। थाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और तहरीर देकर अभद्र टिप्पणी लिखी पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया। ग्रामीणों के अनुसार पोस्ट करने वाला युवक खाझेपुर गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर निजामाबाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।