फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
मृतका तनु सिंह
विज्ञापन
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में शुक्रवार सुबह तनु सिंह (27) पत्नी अनिकेश सिंह का शव घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार सुबह नींद से उठने के बाद घर के लोगों ने तनु का शव फंदे से लटका देखा।
जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी तियरा गांव पहुंच गए। तनु मूल रूप से पियरिया, बलिया की रहने वाली थीं। जून 2023 में उनका विवाह तियरा गांव निवासी अनिकेश सिंह के साथ हुआ था।
विज्ञापन

पति परदेस में रहकर काम करते हैं। तनु घर पर बुजुर्ग सास-ससुर और करीब ढाई साल के बच्चे के साथ रहती थीं। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें